Kanpur Weather Today : खुशनुमा मौसम का लोग ले रहे आनंद, आज हो सकती बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आज बारिश हो सकती है।

कानपुर में आज बारिश हो सकती है। बारिश होने से मौसम में उमस कम हुई। वहीं, खुशनुमा मौसम का लोग भी जमकर आनंद ले रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। शहरवासियों को रविवार देर रात हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। हवाएं चलने से उमस में कमी आई जिससे दो दिन से पड़ी चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को बारिश हो सकती है। 

भोर में हुई बारिश की वजह से सुबह मौसम सुहाना रहा। पूरे दिन मध्यम हवा चलने से शहरवासियों को राहत मिली। मौसम में बदलाव होने और छुट्टी के चलते लोगों ने परिवार संग शाम को बाहर समय बिताया। यही वजह रही कि गंगा बैराज और मोतीझील में शाम को परिवार संग घूमने आए लोगों की भीड़ रही।

उधर, मौसम विभाग की ओर से अधिकतम तापमान 37.5 दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएसए के मौसम विभाग विशेषज्ञ एसएन सुनील पाण्डेय ने जानकारी दी कि सोमवार को भी बारिश की संभावना है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज