पीलीभीत: 2024 को लेकर सपा तैयार...किसका बढ़ा कद और किसने की वापसी, जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए समाजवादी पार्टी  ने तराई में 51 धुरंधरों को जिम्मेदारी देते हुए तराई में नए सिरे से शुरुआत की है। बीते चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे कई पुराने नेताओं के नाम इस बार जिला कार्यकारिणी से बाहर हो गए जबकि कुछ नए चेहरों पर विश्वास जताते हुए उनका कद बढ़ाया गया।

जिसमें निकाय चुनाव लड़ीं नसरीन अंसारी के पति नफीस अंसारी को जिला महासचिव बनाया गया है।  मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए इस बार वह सपा का चेहरा बनकर संगठन में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। जिला उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र मिश्र कट्टर, विधानसभा अध्यक्ष सदर असलम जावेद अंसारी समेत कई नेता एक बार फिर अपने पुराने पदों पर काबिज होने के लिए संगठन का विश्वास जीतने में सफल हुए। सोमवार को एक होटल में प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा कर दी गई।

उधर, जिला कार्यकारिणी की घोषणा और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव वीरपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खासकर उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

अघोषित आपातकाल जैसे हालात बने हुए हैं।  बोले कि कभी देखा कि लोकतंत्र में बुलडोजर सालों की कमाई से बने मकान उजाड़ दे। लाठी भी जाति और धर्म को देखकर चलती हो।  उन्होंने हिटलर के शासन का उदाहरण देते हुए इसकी तुलना की।  यह भी कहा कि देश को बचाने के लिए सबसे बड़ा मिशन भाजपा को हटाना है।

यूपी में मजबूत स्थिति सिर्फ सपा है। इसके अलावा कई अन्य घटनाओं के भी उदाहरण देकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस मौकेपर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत:  बगावत और भितरघात की मिली माफी या फिर हो गए आउट...जानिए क्या है मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज