प्रयागराज में पलटी तेज रफ्तार अनियंत्रित बस, दर्जनों यात्री घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। पड़िला महादेव मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे बैठे करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल मे भर्ती कराया है। ये हादसा सोमवार को थाना थरवई के जैतवार डीह के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि तिवारीपुर गांव के सोमनाथ विश्वकर्मा के घर से निशान आया हुआ था। सरसों के डीआर पब्लिक स्कूल की बस से सभी लोग मंदिर दर्शन करने आए थे।


ये भी पढ़ें -Muzaffarnagar में पानी से भरे गड्ढों में गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत  

संबंधित समाचार