लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, आपके लुक में लग जाएंगे चार चांद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हर लड़की ये चाहती कि मेकअप के बाद उसका लुक अलग ही दिखे। वहीं मेकअप करते समय ये बहुत जरूरी होता कि उसमें ऐसे प्रोडक्ट का यूज किया जाए जिससे चेहरे पर चार चांद लग जाएं। लिपस्टिक मेकअप का एक बेहद ही जरूरी हिस्सा है। लड़कियां कहीं भी जाने से पहले लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलतीं। बता दें ये एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से हर लड़की का लुक अलग ही दिखता है। लिपस्टिक कई तरह की आती हैं, जिनको लगाने का तरीका भी अलग-अलग होता है। वहीं सभी महिलाएं अपने रंग और प्रोफेशन के हिसाब से लिपस्टिक का शेड चुनती है।

बता दें लिपस्टिक का शेड चुनना तो आसान होता है, लेकिन ये देखा गया है कि कई लड़कियों को सही से लिपस्टिक लगाने का सही तरीका नहीं पता होता। जिस वजह से कई बार लिपस्टिक खराब लगने लगती है। तो चलिए हम आपको आज लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताएंगे। अगर आप इन बातों को फॉलो करेंगी तो आपके होंठ ना तो ड्राई दिखेंगे और ना ही ज्यादा ग्लोसी और आप दिखेंगी खूबसूरत।  

लिपस्टिक लगाने का तरीका
बता दें जब भी लिपस्टिक लगाने की शुरुआत करें तो हमेशा लिप्स के बीच वाले हिस्से से करें। किनारे से लगाने पर लिपस्टिक फैल जाती है और इस से आप के लिप्स की शेप भी अच्छी नहीं दिखती। 

मैट लिपस्टिक लगाते समय इस बात का रखें विशेष ख्याल 
बता दें लिपस्टिक लगाते समय सबसे पहले लिपबाम लगाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो मैट लिपस्टिक हटने लगेगी। इसीलिए पहले लिपबाम लगाएं। इसके साथ ही मैट लिपस्टिक को हमेशा डायरेक्ट लगाएं। इसके लिए ब्रश का इसतेमाल नहीं करें। अगर आपकी लिपस्टिक जम गई है तो गर्म पानी डालकर उसे सही कर लें। 

लिप्स पर डबल कोटिंग करें
बता दें कई मैट लिपस्टिक काफी ड्राई होती है। अगर इसका एक कोट आप लगाती हैं तो लिप्स सूखे लगते हैं। इसी के चलते लिपस्टिक के हमेशा दो ही कोट लगाएं। पहला कोट लगाकर इस पर टिशु रखें और हल्का सा प्रेस करें। अब दूसरी बार लिपस्टिक को लिप्स पर अप्लाई करें। 

क्वालिटी का रखें विशेष ध्यान
लिपस्टिक लगाते वक्त एक बात का खास ख्याल रखें कि पुरानी एक्स्पायर लिपस्टिक आपके होंठों पर एलर्जी का कारण बन सकती है। कई मामलों में लोकल लिपस्टिक से भी रिएक्शन होते देखा गया है।

ये भी पढे़ं- आपके भी झड़ रहे हैं बाल, इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर जल्दी उगाएं

 

संबंधित समाचार