अगस्त में 86,449 करोड़ रहा जीएसटी राजस्व संग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इस वर्ष अगस्त में जीएसटी राजस्व संग्रह 86,449 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष इसी महीने में संग्रहित 98,202 करोड़ रुपये की तुलना में 12 फीसदी कम है। जीएसटी संग्रह को लेकर वित्त मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में संग्रहित 86,449 करोड़ रुपये में सीजीएसटी 15,906 करोड़ रुपये, एसजीएसटी …

नई दिल्ली। इस वर्ष अगस्त में जीएसटी राजस्व संग्रह 86,449 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष इसी महीने में संग्रहित 98,202 करोड़ रुपये की तुलना में 12 फीसदी कम है। जीएसटी संग्रह को लेकर वित्त मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त में संग्रहित 86,449 करोड़ रुपये में सीजीएसटी 15,906 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 21,064 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 42,264 करोड़ रुपये और अधिभार 7,215 करोड़ रुपये शामिल है।

आईजीएसटी में 19,179 करोड़ रुपये और अधिभार में 673 करोड़ रुपये आयात पर संग्रहित कर भी शामिल है। सरकार ने आईजीएसटी में से 18,216 रुपये सीजीएसटी में और 14,650 करोड़ रुपये एसजीएसटी में हस्तांतरित किए हैं। नियमित हस्तातंरण के बाद केंद्र को अगस्त में सीजीएसटी के तौर पर 34,122 करोड़ रुपये का राजस्व मिला जबकि राज्यों को 35,714 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

संबंधित समाचार