रुद्रपुर: युवती को कॉल कर दी बदनाम करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार-बार वीडियो कॉल कर मिल रही है मारने की धमकी

पीड़िता ने रामनगर निवासी एक युवक पर लगाया आरोप

रुद्रपुर, अमृत विचार। यहां तैनात एक कर्मचारी की बेटी ने युवक पर वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उसे व परिवार को मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपने पिता के साथ रहती है। आरोप था कि 18 जून की सुबह 3 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से वीडियो कॉल आती है। मगर उसने कॉल नहीं उठाई तो अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल आनी शुरू हो गई।

जब उसने वीडियो कॉल नहीं उठाई तो उसी नंबर पर व्हाट्सएप पर मैसेज भेज जान से मारने का मैसेज दिया गया। साथ ही धमकी दी कि यदि फोन नहीं उठाया तो अश्लील फोटो व आवाज की रिकार्डिग वायरल कर बदनाम कर दिया जाएगा। जिसके बाद से ही वह मानसिक अवसाद से गुजर रही है।

पीड़िता का आरोप था कि आरोपी परिवार को भी मारने की धमकी दे रहा है। बताया कि कॉलर की जांच की तो वह इंदिरा कालोनी उत्तरी खताड़ी रामनगर निवासी पंकज पांडे नाम का युवक निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। 

बुजुर्ग को घायल करने वाले वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज

ग्राम मंसूरगंज थाना बहेड़ी निवासी राहुल कुमार ने बगवाड़ा चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रुद्रपुर में सब्जी का कारोबार करते हैं। 17 जून की सुबह छह बजे वह किच्छा हाईवे पर अपने साथी का इंतजार कर रहे थे।

अचानक करतारपुर मार्ग की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप के चालक ने पिता को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पिता को जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए बरेली रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने  शिकायतकर्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: देहरादून: प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ने पर भड़के लोग, भारी पुलिसबल तैनात 

 

संबंधित समाचार