नैनीताल: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, सूखाताल में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सवेरे सूखाताल क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के समीप एक अधेड़ बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने अधेड़ को हिलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बेसुध अधेड़ को बीडी पांडे अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान सात नम्बर निवासी गोपाल (42) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार