दक्षिण कोरिया ने लगाया उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को लेकर रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सोल। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को कथित तौर अवैध वित्तपोषण को लेकर कोरियाई मूल के एक रूसी नागरिक सहित दो लोगों और दो संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने द. कोरिया के विदेश मंत्रालय के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पूर्व दक्षिण कोरियाई नागरिक चोई चोन गोन, जिसके पास रूस की नागरिकता है, को मंगोलिया में हने उलान एलसीसी नामक कंपनी को वित्त पोषित करने के कारण प्रतिबंधित किया गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि द. कोरिया ने चोन गोन पर कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने और उ. कोरिया के सैन्य कार्यक्रमों के लिए धन मुहैया कराने का आरोप लगाया है। साथ ही चोन गोन पर रूस स्थित ट्रेडिंग फर्म बनाकर उ. कोरिया को आर्थिक रूप से समर्थन देने का भी आरोप लगाया गया है।

 समाचार एजेंसी ने मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि द. कोरिया द्वारा उनके खिलाफ आधिकारिक जांच शुरू किए जाने के बाद चोन गोन रूस के लिए रवाना हो गये और वहां रूसी नागरिकता हासिल कर लिया। उल्लेखनीय है कि मई 2022 में  यूं सुक-योल के द. कोरिया के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनके प्रशासन ने उ. कोरिया के साथ संबंधों को लेकर 45 लोगों और 47 संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ही परिवार के नौ लोगों की हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज