रुद्रपुर: सबूतों से न हो छेड़छाड़, पुलिस ने मकान को किया सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानवाधिकार को रिपोर्ट भेजने के बाद हो सकती है प्रकरण की जांच

चौमंजिला भवन से गिरकर इनामी आरोपी के मौत का मामला  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस कर रही है इंतजार

रुद्रपुर, अमृत विचार। आत्महत्या के लिए उसकसाने के आरोपी अमन शर्मा द्वारा एसटीएफ से बचने के दौरान हुई मौत प्रकरण में अब पुलिस प्रशासन ने अपनी एक रिपोर्ट मानवाधिकार को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

यदि मानवाधिकार आयोग ने हामी भरी तो मजिस्ट्रेट जांच भी हो सकती है। जिसको लेकर पुलिस ने दबिश एवं घटनास्थल स्थित मकान को भी सीज कर दिया है, ताकि घर के अंदर मौजूदा सबूतों से कोई छेड़छाड़ नहीं हो सके।

बताते चलें कि खटीमा की रहने वाली युवती के आत्महत्या प्रकरण में फरार चल रहे अमन शर्मा द्वारा मंगलवार देर रात गिरफ्तारी से बचने के लिए चौमंजिला भवन से गिरकर मौत हो गई थी। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर कोई सवाल नहीं उठे।

उनका जवाब देने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को अपनी ओर से एक रिपोर्ट भेजेगी। यदि आयोग ने प्रकरण को लेकर कोई भी आदेश दिया तो उसके बाद पुलिस दबिश प्रकरण की पड़ताल मजिस्ट्रेट स्तर से कराने का फैसला ले सकती है।  

पुलिस ने एलायंस किंग्सटन कॉलोनी स्थित दबिश एवं घटनास्थल के मकान को सीज कर दिया है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

जिसकी प्रतिलिपि डीएम कार्यालय को भी प्रेषित होगी। आयोग के आदेशानुसार मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर स्थित मकान को सीज कर दिया है। ताकि सबूतों से कोई छेड़छाड़ न हो सके।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: हिंदी बदलते समाज की संवाद की भाषा है और रहेगी, आज मिली है वैश्विक पहचान - मेहेर

 

 

संबंधित समाचार