लखनऊ : 11 मार्गों पर ई-रिक्शा अब पूरी तरह से प्रतिबंधित, मार्ग चयनित कर जारी की गई सूची

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, लखनऊ । जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने शहर के 11 प्रमुख मार्गो का चयन करते हुए उन पर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। इन 11 मार्गों पर अगर ई-रिक्शा का संचालन होते पाया गया तो तत्काल उन्हें जब्त किया जाएगा। उन पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके लिए प्रवर्तन टीम को सख्त कार्यवाही के लिए कह दिया गया है।

इन मार्गों पर निकले ई-रिक्शा तो जब्त होंगे वाहन

1- हजरतगंज चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा वाया रॉयल होटल (आने-जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग।

2-हजरतगंज चौराहा से बंदरिया बाग चौराहा (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र गौतम पल्ली, हजरतगंज।

3-हजरतगंज चौराहा से सिकंदरबाग चौराहा (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज।

4-हजरतगंज से परिवर्तन चौक वाया अलका, मेफेयर, बाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान, के0डी0 सिंह स्टेडियम तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज, कैसरबाग।

5-बंदरिया बाग चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज, गौतम पल्ली, गोमती नगर, गाजीपुर।

6-अमौसी से बारा बिरवा (आने जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र सरोजनी नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग, मानक नगर।

7-अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन चौकी से कटाई पुल से लाल बत्ती चौराहा तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र सुशांत गोल्फ सिटी, कैंट, गौतम पल्ली।

8-पिकअप पुल ढाल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अंडरपास तक तथा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाई कोर्ट गेट नंबर 3 तक तथा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमती नगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र गोमती नगर, विभूति खंड, गाजीपुर।

9- कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड शहीद पथ तक (आने वाले जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र विभूति खंड, गोमती नगर, पी0जी0आई0, गोसाईगंज, आशियाना, सरोजनी नगर।

10- बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलिटेक्निक चौराहे तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र महानगर, गाजीपुर।

11- अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहे तक (मेट्रो रूट के आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र सरोजनी नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग, मानक नगर, नाका, हुसैनगंज, हजरतगंज, महानगर, गाजीपुर, इंदिरा नगर।

अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टैंड के विरुद्ध चलेगा अभियान : जिलाधिकारी ने आरटीओ व विद्युत विभाग को अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टैंड के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा है। सख्ती बरतते हुए ऐसे स्टैंडों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : लिफ्ट न देने पर बाइक सवार को मारा चाकू, आशियाना पुलिस ने हमलावर पर दर्ज की प्राथमिकी

संबंधित समाचार