Bakrid 2023 : कानपुर की ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की नमाज, पुलिस-प्रशासन के साथ PAC के जवान रहें तैनात
कानपुर की ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की नमाज।
कानपुर की ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बकरीद के पर्व पर मस्जिदों व ईदगाहों के बाहर पुलिस, प्रशासन के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहे।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में बदली के बीच ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। कई मस्जिदों में दो से तीन बार में नमाज अदा कराई गई। फेथफुलगंज व सुजातगंज ईदगाहों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी सामूहिक रूप से नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली, अमन, सौहार्द व भाईचारे की दुआ की गई। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। बकरीद के पर्व पर मस्जिदों व ईदगाहों के बाहर पुलिस, प्रशासन के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहे।

सुबह से पहुंचने लगे थे नमाजी
गुरुवार सुबह से ही ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही नमाजी पहुंचने लगे थे। वहीं, बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज का समय निर्धारित था। यहां छह बजे से ही लोग आना शुरू हो गए।
गले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद
नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। मरकजी ईदगाह में लाउडस्पीकर परिसर के बाहर नहीं लगाए गए। पुलिस प्रशासन लगातार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करता रहा।
नमाज के बाद जानवर की दी कुर्बानी
छोटी ईदगाह, ईदगाह उस्मानपुर, ईदगाह मछरिया, ईदगाह गद्दियाना सहित मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। कुर्बानी के बाद रिश्तेदारों व गरीबों को बांटा गया।
