लखनऊ : यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा के खिलाफ चलाया अभियान, डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए थे सख्त आदेश
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में 11 मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन पूरे तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुरुवार को इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से अभियाना भी चलाया गया है। जिसके तहत कई ई-रिक्शा को यातायात पुलिस ने सीज कर दिया है।
दरअसल, शहर के अंदर भारी तादात में ई-रिक्शा के संचालन होने से यातायात व्यवस्था धाराशाई होती जा रही थी। कई जगहों पर ई-रिक्शा के चलते दुर्घटना हो रही थीं। जिसकों देखते हुये लखनऊ के जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान 11 मार्गो पर ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से बुधवार को रोक लगा दी थी। यह रोक बुधवार को NIC सभागार में जिलाधिकारी द्वारा व्यापार बंधु समिति की बैठक में अतिक्रमण, जाम की समस्या व अनियंत्रित ई रिक्शा से संबंधित बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श के बाद लगाई गई है।
इन रास्तों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
1. हजरतगंज चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा वाया रॉयल होटल (आने-जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग।
2. हजरतगंज चौराहा से बंदरिया बाग चौराहा (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र गौतम पल्ली, हजरतगंज।
3. हजरतगंज चौराहा से सिकंदरबाग चौराहा (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज।
4. हजरतगंज से परिवर्तन चौक वाया अलका, मेफेयर, बाल्मीकि तिराहा, प्रेस क्लब, हिंदी संस्थान, केडी सिंह स्टेडियम तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज, कैसरबाग।
5. बंदरिया बाग चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र हजरतगंज, गौतम पल्ली, गोमती नगर, गाजीपुर।
6. अमौसी से बारा बिरवा (आने जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र सरोजनी नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग, मानक नगर।
7. अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रजमन चौकी से कटाई पुल से लाल बत्ती चौराहा तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र सुशांत गोल्फ सिटी, कैंट, गौतम पल्ली।
8. पिकअप पुल ढाल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विजयीपुर अंडरपास तक तथा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाई कोर्ट गेट नंबर 3 तक तथा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमती नगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र गोमती नगर, विभूति खंड, गाजीपुर।
9. कमता शहीद पथ तिराहा से शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड शहीद पथ तक (आने वाले जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र विभूति खंड, गोमती नगर, पीजीआई, गोसाईगंज, आशियाना, सरोजनी नगर।
10. बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलिटेक्निक चौराहे तक (आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र महानगर, गाजीपुर।
11. अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहे तक (मेट्रो रूट के आने व जाने वाले मार्ग पर) थाना क्षेत्र सरोजनी नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग, मानक नगर, नाका, हुसैनगंज, हजरतगंज, महानगर, गाजीपुर, इंदिरा नगर।
नाबालिक द्वारा ई रिक्शा का संचालन करने पर होगी FIR
जिलाधिकारी ने बताया है कि शहर में कई स्थानों पर से नाबालिक बच्चो के द्वारा ई रिक्शा संचालन के संबंध में शिकायते प्राप्त हो रही है। ऐसे में कही भी यदि नाबालिक बच्चो द्वारा ई रिक्शा का संचालन होता पाया जाएगा तो तत्काल रिक्शा को सीज करते हुए नाबालिक चालक और उसके पिता के विरुद्ध FIR दर्ज कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें : केजीएमयू तीमारदार को लौटाएगा 10 के बदले 18 हजार, महिला का शव देने के बदले हुई थी वसूली
