गदरपुर: सीएम से की किसान दुर्घटना सहायता राशि 5 लाख करने की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक दल से जुड़े किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ग 4 एवं वर्ग 1 अ की जमीनों का नियमितीकरण वर्तमान फसली तक 2016 के प्रथम नियमितीकरण शासनादेश के अनुरूप किया जाये।

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक से जुड़े किसानों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी से मिले। कहा कि बंजर एवं वर्ग 5 पर वर्षों से काबिज किसानों को मालिकाना अधिकार दिया जाये। बाजपुर विकासखंड की 20 ग्रामों की लंबित भूमि संबंधी समस्या का किसानों के हित में समाधान किया जाये।

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह कलसी ने कहा गदरपुर की नवीन मंडी का निर्माण पूर्ण करवा कर खरीफ फसल 2023 के खरीद से पूर्व नवीन मंडी को शुरू किया जाये।

उत्तर प्रदेश सरकार की भांति उत्तराखंड में भी किसान दुर्घटना सहायता राशि पांच लाख की योजना शुरू कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों को चिह्नित कर अतिशीघ्र पुनर्निर्माण कर किसानों को मंडी में फसल लाने में होने वाली असुविधा से बचाने समेत अन्य मांगें कीं।

कहा उत्तराखंड में मंडी विपणन बोर्ड द्वारा कृषक फसल क्षति योजना दी जाने वाली सहायता राशि के मानक 2014 के उपरांत संशोधित नहीं किए गये हैं इनको संशोधित किया जाये। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी, अशोक बालियान, महामंत्री विक्रम गोराया, अमनदीप सिंह बठला, दिगंबर सिंह, अनुज कुमार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

संबंधित समाचार