अब रायबरेली में भीम आर्मी चीफ के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई विवादित पोस्ट, लिखा दशहरा के दिन..
रायबरेली, अमृत विचार। अमेठी के बाद रायबरेली में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह पोस्ट अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष ने किया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
.jpg)
भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को विगत दिनों हमलावरों ने गोली मारकर घायल दिया था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही हैं। पहले अमेठी में पोस्ट वायरल हुई तो अब रायबरेली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाली है। राहुल सिंह ने रावण पर हमला दशहरा के दिन होना चाहिए था की विवादित टिप्पणी पोस्ट की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें -UP Jail News : कारागार विभाग में कई जेलरों के बदले गए कार्यक्षेत्र
