प्रयागराज: युवक पर चाकू से हमला कर काटा प्राइवेटपार्ट, वजह जान हो जाएंगे हैरान
प्रयागराज/अमृत विचार। जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को शौच के लिये निकला हुआ था। घर से कुछ दूर पर अज्ञात लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला करते हुये उसका गुप्तांग काट दिया। जिसके बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर युवक के घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को सूचना कर दी।
पुलिस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश कर रही है। बता दें कि उतरांव के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राहुल कुमार पुत्र काशी प्रसाद 21 वर्ष जो गुरुवार शाम लगभग 8:00 बजे घर से थोड़ी दूर शौच करने के लिए गया था। वह जैसे ही शौच करने बैठा था तभी एक अज्ञात युवक आया और पीछे से राहुल को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर उसके ऊपर चाकू से कई वार कर उसके गुप्तांग को काट दिया।
जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं हमलावर मौके से भाग निकला। घटना के बाद किसी तरह राहुल के घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने आपबीती बताई। मामले में घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सहादतगंज से नया घाट जाना, नाकों चने चबाना, रामपथ समेत कई मार्गों पर चलना हुआ मुश्किल
