प्रयागराज में बारिश और भयंकर तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रयागराज, अमृत विचार। एक ओर बीते सप्ताह जहां प्रचंड गर्मी का दौर था, तो वहीं दो दिनों से मौसम का मिजाज ही बदल गया है। मौसम विभाग की माने तो जुलाई के प्रथम सप्ताह के भीतर तूफान भी आ सकता है।
बारिश के बादल पिछले 24 घंटे से बरस रहे हैं, ये अलग बात है कि लुका छुपी का खेल भी जारी है। गुरुवार की सुबह दस बजे से ही रिमझिम फुहारों की शुरुआत हो गई थी। तब से ही रुक रुक के बारिश का सिलसिला चल रहा है। खास बात यह है कि दिन के बीच पहर में भी कभी बारिश की तेजी हो जाती तो कभी बूंदाबांदी का दौर रहता। यही प्रक्रिया सुबह से देखी जा रही है। मौसम विभाग की माने तो जुलाई के प्रथम सप्ताह के भीतर तूफान भी आ सकता है।
जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है और हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है। मौसम की वजह से होने वाले आपात स्थिति में 0532 2641577, 0532 26 41578, 9454417842 और 7524521390 पर सूचना दी जा सकती है। जिस पर मदद की जाएगी। शासन की ओर से कहा गया है कि आंधी आने की स्थिति में यदि आप घर के अंदर है, तो खिड़की के पास ना खड़े हो यदि आप बाहर हैं, तो सबसे पहले किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। तूफान के वक्त वाहन के अंदर रेडियो ना चलाएं ऐसा करने से आकाशीय विद्युत की चपेट में आ सकते हैं।
पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
दो दिनों से हो रही बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी है। शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गये है। पानी निकासी के लिए कोई रास्ता नही दिखाई दे रहा है। सीवर और नालियां पूरी तरह से जाम हो चुकी है। जबकि जिलाधिकारी संजय खत्री ने बारिश के पहले ही निर्देश जारी किया था कि किसी भी हाल मे शहर के अंदर जलभराव की समस्या न होने पाए, लेकिन शहर के अतरसुईया, करैली, बलुआघाट, सदियापुर, सहित कई इलाको मे जलभराव की समस्या बन गयी है। इस समस्या को लेकर महापौर बिल्कुल चिंतित नही है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज में बोले CM योगी - UP गढ़ रहा विकास की नई परिभाषा, देश को नई ऊंचाई पर ले गए PM मोदी
