रामनगर: राज्य आंदोलनकारियों ने शंख घण्टी बजाकर जताया रोष
रामनगर, अमृत विचार। अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदेश व्यापी शंखनाद कार्यक्रम के तहत रामनगर मे चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में शंख एवं घंटी बजाकर सरकार के खिलाफ गैर आक्रोश व्यक्त किया। एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
राज्य आंदोलनकारियों द्वारा रोष का इजहार करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों के साथ छल कपट कर रही है। धामी सरकार को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, शीघ्र लागू किया जाए। तथा छूटे हुए आंदोलनकारी को चिन्हित करने के लिए प्रक्रिया शीघ्र चालू की जाए। शंख, घंटी ,घड़ियाल की ध्वनि के साथ आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन भी किया।
संयुक्त राज्य आंदोलनकारी मंच के आह्वान पर नवीन नैथानी केंद्रीय महामंत्री, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी श्रीमती धनेश्वरी घिल्डियाल ,प्रभात ध्यानी, शेर सिंह लटवाल के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने शंकर नाथ भजन जागरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री को उप जिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर कहा गया कि यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया ,तो शीघ्र ही राज्यव्यापी आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस दौरान राज्य आंदोलनकारी अनिल अग्रवाल ,चंद्र शेखर जोशी, इंदर सिंह मनराल, राजेंद्र प्रसाद खुल्वे, नवाब अहमद ,सुरेंद्र सिंह नेगी, पीतांबरी रावत, पार्वती बिष्ट ,कमला पांडे ,शांति बिष्ट, चंपा तिवारी ,मुन्नी पाठक मौजूद रहे।
