रानीखेतः तीन महीने के ज्यादा समय से धरने पर अड़े, छावनी से मुक्ति पाने की कर रहे मांग.. जाने ऐसा क्यों 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले गांधी चौक में छावनी से मुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन 106वें दिन जारी रहा। छावनी परिषद से आजादी देकर रानीखेत के चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। 

धरना स्थल में अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कहा कि छावनी सिविल एरिया को नगर पालिका परिषद में जब तक सम्मिलित नहीं किया जाता है आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि मांग पूरी ना होने पर आंदोलन को उग्र रूप दे दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में लक्ष्मी नंदन पांडे, किरन साह, कैलाश पांडे, विमल सती,अगस्त साह, गिरीश भगत, उमेश भट्ट, राजेंद्र अग्रवाल,जयंत रौतेला, हरीश अग्रवाल आदि सम्मिलित थे। 

यह भी पढ़ें- टनकपुरः 24 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया पूर्णागिरि मार्ग, श्रद्धालुओं के चेहरों पर छाई मायूसी 

संबंधित समाचार