हल्द्वानी: बिना अनुमति नहर में लगा दी जाल, लोगों के घरों में घुसा पानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वार्ड 3 के वेलेजली लॉज इलाके में लोगों के घरों में घुसा नहर का पानी 

नहर की जाल में कूड़ा फंसने से नहर हुई ओवरफ्लो

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा सिंचाई विभाग की अनुमति के बिना नैनीताल रोड की नहर में जाल लगा देने से गुरुवार देर रात बारिश के बाद नहर का पानी ओवरफ्लो हो गया। नहर में कूड़ा-करकट फंसने से पानी वेलेजली लॉज की सड़क से लेकर लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों का कीमती सामान खराब हो गया। जिम्मेदार विभागों की इस बड़ी लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश है। शु्क्रवार सुबह मोटर टैंक की मदद से लोगों के घरों से पानी निकाला गया। 

गुरुवार रात बारिश होने से नैनीताल रोड में मुख्य नहर उफान पर आ गई। नगर में जाल लगा होने से कूड़ा करकट जाम में फंस गया और नहर ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते रात करीब 2 बजे नगर का पानी नगर निगम के वार्ड 3 वेलेजली लॉज इलाके में करीब आधा दर्जन लोगों के मकानों में घुस गया।

पानी घुसने से लोगों के घरों में रखा सामान भीग गया। सामान समेटने के लिए लोग परेशान दिखे। सुबह  मोटर के जरिये लोगों के घरों में घुसे पानी को निकाला गया। स्थानीय पार्षद धर्मवीर ने बताया कि देर रात बारिश के बाद नहर में लगे जाल में कूड़े का ढेर फंस गया। इसके चलते नहर ओवरफ्लो हो गई और नहर का पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया।

जाल लगा होने से नहर में करीब 10 फीसदी पानी ही जा रहा पा रहा था और 90 फीसदी पानी सड़कों और लोगों के घरों में घुस गया। इधर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एनसी पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग की नहर में डीडीए ने बिना अनुमति जाल लगवा दिए। रात में नहर ओवर फ्लो होने से सड़कों व लोगों के घरों में नहर का पानी घुस गया।      

 

संबंधित समाचार