Tanakpur News: रात में बंद रहेगा टनकपुर- पिथौरागढ़ राजमार्ग, दुर्घटना होने पर संबंधित पुलिस होगी जिम्मेदार
टनकपुर, अमृत विचार। मानसून काल को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा के बाद अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 को रात्रि के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। जिसमें घाट से चम्पावत की ओर, चम्पावत से घाट की ओर, चम्पावत से टनकपुर की ओर व ककरालीगेट से चम्पावत की ओर वाहन संचालन शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें- लोहाघाटः कुदरत का कहर, भूस्खलन की चपेट से गाय की मौत
जिलाधिकारी ने कहा कि इस में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही आदेशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाए। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि प्रतिबंधित समय पर सड़क दुर्घटना एवं वाहन संचालन के लिए संबंधित कोतवाली प्रभारी पूर्णता जिम्मेदार होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लागू होंगे।
यह भी पढ़ें- टनकपुरः पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई जमकर बारिश, उफान पर नदियां
