लोहाघाटः कुदरत का कहर, भूस्खलन की चपेट से गाय की मौत
लोहाघाट, अमृत विचार। नेपाल सीमा से लगे नेत्र सलान गांव में जंगल गई एक दुधारू गाय की मलबे में दबने से मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें- नैनीतालः मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, भूस्खलन वाले क्षेत्रों को चयनित कर जेसीबी की संख्या बढ़ाई
तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि नेत्र सलान निवासी देव सिंह पुत्र जोगा सिंह की गाय शुक्रवार को चारा चुगने जंगल गई थी। इस दौरान वर्षा के चलते आए मलबे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- टनकपुरः पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई जमकर बारिश, उफान पर नदियां
