फतेहपुर: ट्रेलर से गिरे तार के बंडल, चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत, आधा दर्जन गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। प्रयागराज से फतेहपुर की ओर तार का बंडल लाद कर जा रहे ट्रेलर से बंडल गिरने लगे। हाईवे किनारे खड़ी एक महिला समेत दो लोगों की बंडल के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बाइक व साइकिल सवार आधा दर्जन लोग भी जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। बतादें कि झारखंड से हरियाणा के बहादुरगढ़ पानीपत तार का बंडल लादकर जा रहा ट्रेलर खागा कोतवाली के पुरइन तिराहे पर पहुंचा ही था कि अचानक टायर फटने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रेलर में लदे तार के बंडल गिरने लगे।

सड़क किनारे खड़ी एक कार में बंडल टकरा गया। अंदर बैठे रोहित सिंह और उनकी मां घायल हो गईं। वहीं सड़क किनारे खड़ी तीन मोटर साइकिलें बंडल की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं वाहन के इंतजार में खड़े 55 वर्षीय कुबेर सिंह निवासी पुरइन बंडल के नीचे दब गए। 

जिनकी मौके पर मौत हो गई। इंदल सिंह निवासी अथसरायं थाना सैनी जनपद कौशांबी, 32 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी संजय सिंह निवासी बरइन का पुरवा, सरोजा का भाई अनिल कुमार, सरोजा का भतीजा चार वर्षीय लक्ष्य प्रताप उर्फ वैभव तथा सरोज की दो वर्षीय पुत्री सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सरोजा देवी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल

संबंधित समाचार