Kanpur News: दलित युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FIR, जानें- पूरा मामला
कानपुर में दलित युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म।
कानपुर में दलित युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग भी किया।
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में एक दलित युवती ने बाइक में बैठाकर होटल ले जाकर आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है, कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चकेरी निवासी युवती के अनुसार करीब एक माह पहले कुलगांव निवासी अक्ष्य प्रताप सिंह उर्फ हर्षित ने उसे रास्ते में बाइक रोककर जबरन बैठा लिया। इसके बाद एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने युवती का वीडियो भी बना लिया। आरोप लगाया है, कि इसके बाद से आरोपी लगातार वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।
जिस पर युवती ने आरोपित पर शादी करने का दबाव बनाया। इसके बाद 26 जून आरोपी ने शादी की बात करने के लिए अपने घर बुलाया। जहां पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मिलकर मारा पीटा। साथ ही जाति सूचक शब्द बोलते हुए भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
