रुद्रपुर: तराई में दो दिन की बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में लगातार दो दिन की बारिश के बाद एक बार फिर से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आये। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को पहाड़ और मैदानी इलाकों में आसमान में बादल लगे होने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जतायी है।

तराई में पिछले दो दिन से रात और सुबह के समय झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को थोड़ी बहुत धूप से राहत मिली। वहीं दो दिन बारिश के बाद रविवार को सुबह से धूप निकली। इससे दिनभर उमस रही और लोग परेशान नजर आये।

जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार की रात से तराई में 40.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। जबकि अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी की मात्रा 69 फीसदी रही जबकि दक्षिण पूर्व से 8.1 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि सोमवार को पहाड़ और मैदान में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

संबंधित समाचार