बरेली: आप कार्यालय का सांसद संजय सिंह ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : सुरेश शर्मा नगर में नवनिर्मित आम आदमी पार्टी एवं पैनी नजर संस्था के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को सांसद संजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर हुई प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, बिजली, कानून व्यवस्था और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

कहा कि सत्ताधारी पार्टी के पास एक ही मुद्दा है झगड़ा कराओ और राज करो, स्पष्ट रूप से यह झगड़ा कराओ पार्टी है। आने वाले समय में पार्टी जनता के ही मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और वर्तमान सरकार को आईना दिखाते रहेंगे। भाजपा जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए रोज नए सगूफे छोड़ती रहती है।

उनके पास कोई मुद्दा नहीं, कोई प्लान नहीं है। प्रांत उपाध्यक्ष एवं पैनी नजर संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार, प्रदेश तिरंगा शाखा प्रमुख जनक प्रसाद, निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह, रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष मो. हैदर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली : विमल रेवाड़ी मंडलीय चेयरमैन और दिनेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

संबंधित समाचार