बरेली: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक से जा रहे दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। पति घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

बता दें, थाना देवरनियां क्षेत्र के पुरैना निवासी अहमद हसन कारपेंटर का काम करते हैं। आज सुबह वह अपनी 40 वर्षीय पत्नी सोनम के साथ बहेड़ी गए हुए थे। दोपहर को वापस लौटने के दौरान बहेड़ी के बीयुलिया गांव के पास उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे सोनम की मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- बसपा में लोकसभा के बाद बड़ा बदलाव, बरेली जोन इंचार्ज बने शमसुद्दीन राइन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म