देहरादून: आम जनता के लिए सचिवालय, भाजपा, नौसेना कार्यालय बन्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण सुरक्षात्मक दृष्टि से देहरादून स्थित विभिन्न कार्यालय अगले आदेशों तक या तो बन्द कर दिये गये हैं या फिर उनमें आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। राज्य सचिवालय प्रशासन के प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने बुधवार को निर्गत आदेश में सांसद, …

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण सुरक्षात्मक दृष्टि से देहरादून स्थित विभिन्न कार्यालय अगले आदेशों तक या तो बन्द कर दिये गये हैं या फिर उनमें आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

राज्य सचिवालय प्रशासन के प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल ने बुधवार को निर्गत आदेश में सांसद, मंत्री और सचिवालय कार्मिकों के अलावा जनता और पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। अब पत्रकार मीडिया सेंटर में थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजर के प्रयोग के बाद अपराह्न तीन से पांच बजे तक ही समाचार संकलन कर सकेंगे। उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

भारतीय नौसेना के स्थानीय कार्यालय में नियुक्त एक कैप्टन को कोरोना संक्रमण होने के बाद कार्यालय अगले दो दिनों तक बन्द कर दिया गया है। इसके अलावा, भाजपा प्रदेश कार्यालय, जो बुधवार तक के लिए बंद किया गया था, अब यह रविवार छह सितम्बर तक बंद रहेगा। इसके साथ, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने एक विशेष कार्य अधिकारी के संक्रमित मिलने के बाद दूसरी बार स्वयं तीन दिन के लिये होम क्वारन्टीन हो गये हैं।

संबंधित समाचार