रामनगर: मांगो को लेकर सड़को पर गरजे फड़ ठेला व्यवसाई
तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन
रामनगर, अमृत विचार। बीते दिनों अतिक्रमण के नाम पर हटाये गए फड़ एवं ठेला व्यवसायियों ने नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व रामनगर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें फड़ ठेला व्यवसायियों को वहां से हटाया गया।
जिससे वहां के व्यवसायियों का रोजगार स्थल खत्म हो गया जिससे गरीब शोषित फड़ ठेला व्यवसाय पर भारी प्रभाव पड़ा। वहीं ठेला एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाल द्वारा बताया गया कि। जब से अतिक्रमण हुआ है तब से अब तक सभी ठेला व्यवसाय बेरोजगार हैं। उनके पास खाने तक की स्थिति खराब हो गई है और अब उनके बच्चों के स्कूल खुल गए हैं।
जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई को लेकर भारी गहरा संकट मंडरा रहा है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया की हम विगत 15 दिनों से कभी तहसील में कभी नगर पालिका विधायक कार्यालय पर भी गए लेकिन कहीं से हमें स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
सभी ने उनको कभी इधर कभी उधर जाने को कहा । उन्होंने बताया कि जहां से अतिक्रमण हुआ है आज वहां पर बसें व कारे खड़ी हो रही है। वहां पर आज भी जगह खाली नहीं है।उनका कहना है कि हमें पूर्व की भांति दोबारा वहां पर जगह दी जाए। अथवा उनके लिए जगह उपब्ध कराई जाए।
