खटीमा: ऑटो यूनियन ने विभिन्न रूटों पर घटाया किराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। नगर में विभिन्न मार्गों पर संचालित ऑटो का किराया घटा दिया है। यह निर्णय ऑटो यूनियन ने सर्वसम्मति से लिया है। 

कोरोना महामारी के दौरान चालकों ने किराये में बढ़ोत्तरी की थी। तब से वही किराया लिया जा रहा था। खटीमा-चकरपुर के बीच 20 रुपये प्रति यात्री से घटाकर पूर्व की भांति घटाकर 10 रुपये कर दिया है। यूनियन ने खटीमा से अमाऊं कस्बे का भी किराया घटाकर 5 रुपये कर दिया है। इससे ऑटो में भीड बढ़ने से चालकों के चेहरे खिल गए हैं।
 

1 जुलाई से किराया में कटौती का असर अब तीसरे दिन सोमवार को अधिक नजर आया। यूनियन अध्यक्ष गिरीश गुरुरानी ने बताया कि ऑटो चालकों की सहमति से खटीमा चकरपुर के बीच किराया प्रति यात्री पुनः 10 रुपये कर दिया है। खटीमा से चकरपुर शिव मंदिर तक 15 रुपये, चकरपुर 10 रुपये, अमाऊं टिगरी चौराहा तक 5 रुपये तय किया गया है।

जबकि नगरा तराई रोड में खटीमा से लोहियाहेड 10 रुपये, खटीमा से नगरा तराई 50 रुपये से घटाकर 30 रुपये प्रति यात्री, खटीमा से कालापुल 20 रुपये कर दिया है। जबकि आटो बुकिंग भी फिक्स कर दी। इसमें खटीमा से लोहियाहेड तक 120 रुपये, नगर तराई तक 200 रुपये करा दिया है। इधर, टनकपुर रोड व नगर रोड में ऑटो किराया घटने से रोज बाजार आने वाले लोगों को राहत मिलने लगी है। महंगाई में ऑटो यूनियन के फैसले का लोग स्वागत करते नजर आए।

संबंधित समाचार