संभल : ट्रक की टक्कर से प्रथमा बैंक के फील्ड ऑफिसर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई(संभल), अमृत विचार। प्रथमा बैंक के फील्ड आफिसर की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थाना क्षेत्र के पाठकपुर की प्रथमा बैंक शाखा में तैनात फील्ड ऑफिसर अलीगढ़ के नहाचलपुर निवासी 38 वर्षीय अनिल कुमार बाइक पर सवार होकर प्रथमा बैंक से बहजोई की ओर आ रहे थे। बबराला मार्ग पर एक होटल के निकट उनकी बाइक में पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। 

यह देख आसपास के दुकानदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर कोतवाल पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल फील्ड ऑफिसर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना बैंक कर्मियों को दी। जानकारी मिलने पर बैंक के कर्मचारी व मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हर-हर-गंगे के जयकारों से गूंजे घाट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म