देहरादून: विदेश में रोजगार के लिए कराएं पोर्टल पर पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत विदेश में रोजगार के अवसर से जुड़ने के लिए नर्सिंग, एल्डरली केयर, हॉस्पिटैलिटी आदि क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं। 

उप निदेशक सेवायोजन विभाग चन्द्रकांता ने इस बारे में बताया कि इसके लिए कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा एवं स्किल लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।

उन्होंने जानकारी दी कि विभिन्न क्षेत्रों में कुशल/प्रशिक्षित युवा विदेश रोजगार से जुड़ने हेतु अपणि सरकार पोर्टल  https://eservices.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये निकटतम जिला सेवा योजना कार्यालय एवं विभागीय कॉल सेंटर 155267 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, नोडल अधिकारी विदेश रोजगार प्रकोष्ठ प्रवीण गोस्वामी ने जानकारी दी कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर में 25 प्रशिक्षणार्थियों को जापानी भाषा का प्रशिक्षण जापानी प्रशिक्षक शिमिजू सेन द्वारा दिया जा रहा है। द्वितीय बैच जल्द संचालित होगा।

संबंधित समाचार