मुरादाबाद : कांवड़ मेला में लक्सर तक विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे, 5 से 20 जुलाई तक किया जाएगा ट्रेन का संचालन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांवड़ मेला के मद्देनजर रेल प्रबंधन ने विशेष रेलगाड़ी का ऐलान किया है। 5 से 20 जुलाई के बीच चलने वाली यह ट्रेन लक्सर से मुरादाबाद के बीच सेवा देगी। लक्सर से चलकर बालावाली, मौअज्जमपुर नारायण, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ होते हुए यह विशेष गाड़ी मुरादाबाद पहुंचेगी। इसी क्रम में वापसी करेगी। 

ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच : भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने हरिद्वार से चंदौसी के बीच चलने वाली 04360/59 नंबर की ट्रेन में तीन अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। देहरादून से सहारनपुर के बीच चलने वाली 04374/73 रेलगाड़ी में भी दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

बरेली से अलीगढ़ के बीच चलने वाली 04376/75 नंबर की गाड़ी में ही दो अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 04334/33 नजीबाबाद- गजरौला के बीच चलने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच लगेगा। गजरौला-अलीगढ़ सवारी गाड़ी में भी एकत्रित कोच रहेगा। जबकि, नजीबाबाद से मुरादाबाद के बीच चलने वाली 04394/93 नंबर की गाड़ी में भी एक अतिरिक्त कोच लगेगा। यह सेवा पांच से 20 जुलाई के बीच प्रभावी रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने दी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 'ई-चालान तक ही नहीं रहेंगे सीमित, करेंगे कड़ी कार्रवाई' 

संबंधित समाचार