वरुण धवन ने शेयर किया फिल्म बवाल का रोमांटिक पोस्टर, जानें कब रिलीज होगा टीजर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन  ने अपनी आने वाली फिल्म बवाल का रोमांटिक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 'बवाल' में वरुण धवन  और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका है। नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'बवाल' का कुछ दिन पहले ही फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें जाह्नवी और वरुण के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। अब वरुण धवन ने एक और रोमांटिक पोस्टर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CuQw2ixIuqt/?hl=en

वरुण धवन के पोस्ट के अनुसार 'बवाल' का टीजर कल यानी 05 जुलाई 2023 को 12 बजे रिलीज किया जाएगा। वरूण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर यर किया है, जिसमें वह जाह्ववी के प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि जाह्नवी, वरुण धवन की बाहों में खोई हुई हैं।

इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, तुम प्यार करने देते तो तुम्हें कितना प्यार करते। कल 12 बजे बवाल का टीजर आउट होगा। वरुण और जाह्नवी की स्टारर मूवी 'बवाल' पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिल्म बवाल प्राइम वीडियो पर 27 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें : Disha Patani Photos : डार्क पिंक ड्रेस में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया बदन, हॉट अंदाज देख फैंस हुए बेकाबू

संबंधित समाचार