लखनऊ: निर्माणाधीन दो शॉपिंग कॉम्पलेक्स सील, एलडीए ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाकर निर्माणाधीन दो भवन सील कर दिए। जहां बिना स्वीकृत मानचित्र के कॉम्पलेक्स बनाए जा रहे थे। मंगलवार को उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। 

इस दौरान टीम ने पुलिस बल के साथ जोन-5 इंदिरा नगर अंतर्गत पिकनिक स्पॉट रोड पर पांच वर्गफिट क्षेत्रफल में निर्माणाधीन भवन सील कर दिया। जो सचिन सिंह व अन्य द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा था। इसी तरह टीम ने अयोध्या रोड पर 1200 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखंड में निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स सील किया। जहां बिना मानचित्र के दो तल बनाने के बाद तीसरा बनाया जा रहा था। 

निर्माण डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा द्वारा कराया जा रहा था। जोनल अधिकारी श्रद्धा चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों ने मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया न ही किसी तरह के साक्ष्य प्रस्तुत किए। कार्रवाई सहायक अभियंता एनएन चौबे के नेतृत्व में अवर अभियंता संजय मिश्रा व सुभाष चंद्र ने प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस के साथ की।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : बृजलाल खाबरी ने BJP पर साधा निशाना, कहा - सरकार की नाकामियों का परिणाम भुगत रही जनता

संबंधित समाचार