बरेली: युवक की मौत के मामले में मां ने कराया दोस्त पर मुकदमा दर्ज, घर से निकला था ड्यूटी पर
बरेली/सीबीगंज : प्लाईवुड फैक्ट्री में ड्यूटी करने निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की मां के शिकायती पत्र पर उसके दोस्त के खिलाफ हत्या और गबन का मुकदमा दर्ज किया है। बीते 26 जून को सीबीगंज की खलीलपुर रोड के रहने वाले 24 वर्षीय अंकुर मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें - बरेली: मंडल में डेंगू की दस्तक, अफसर मूकदर्शक, पहली बारिश के बाद डेंगू के तेजी से बढ़ने के आसार
मृतक की मां राधा व पिता ओमकार मौर्य ने अंकुर के दोस्त संजीव उर्फ भोले पर हत्या का शक जताया था, हालांकि पोस्टमार्टम में मृत्यु की वजह स्पष्ट ना होने पर उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
बीते दिन मृतक की मां और पिता एसएसपी प्रभाकर चौधरी के यहां पेश हुई, उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने अपनी नई मोटरसाइकिल 60 हज़ार रूपय में सनईया रानी गांव के ज्ञान पाल को बेच दी थी। बाइक बिकवाने में संजीव उर्फ भोला का हाथ था उसे रकम ना देनी पड़े इस वजह से उसने हत्या कर दी।
जांच में यह बात आई सामने: पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अंकुर पर कर्जा था जिसके चलते उसने अपनी नई बाइक बेच दी। बाइक 60 हज़ार में बेची गयी। मृत्यु के बाद उसकी जेब में करीब 12 हज़ार रुपये बरामद किए गए थे।
पुलिस को पता चला कि उसने 25 हज़ार रुपये जमा करके उसी रंग की एक नई बाइक फाइनेंस कराई थी, इसके साथ ही अपनी पत्नी को गिरवी रखा मंगलसूत्र नौ हज़ार तीन सौ रुपये जमा कर एक सर्राफ के यहां से छुड़ाया। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक शादी की नई बाइक बेचने को लेकर मृत्यु से एक दिन पहले पति पत्नी का विवाद भी हुआ था।
मृतक रोज शराब पीता था आशंका है कि कुछ रकम उसने अपने खाने-पीने में उड़ा दिए।हालांकि विसरा रिपोर्ट आने के बाद भी मृत्यु की वजह साफ हो पाएगी। इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि मृतक के दोस्त संजीव उर्फ भोला के विरुद्ध हत्या एवं गबन का मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - बरेली: प्रशिक्षु डॉक्टर मिलने से अब दो स्थानों पर होगी बच्चों की ओपीडी
