रामपुर: पहले किशोरी से किया दुष्कर्म फिर कर दी वीडियो वायरल...जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। तमंचे के बल पर किशोरी से एक युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। जबकि तीन आरोपियों ने उसका सहयोग किया। वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

टांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का कहना है कि 23 जून को उसकी बहन खेत पर चरई लेने गई थी तभी गांव के ही रिजवान, दादू, नवेद और जुनैद ने मिलकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। उसके बाद रिजवान ने किशोरी को दुष्कर्म किया। जबकि अन्य तीन आरोपियों ने उसका सहयोग किया। उसके पास तमंचा भी था। उसके बाद चारों आरोपी उसको डरा धमकाकर फरार हो गए थे।

वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। वीडियो देखने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। आनन-फानन में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार