हल्द्वानी: कुर्सी पर बैठे-बैठे युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कठघरिया निवासी अजय (32) पुत्र प्रताप हल्द्वानी बाजार में किराना स्टोर में कार्यरत था। मंगलवार की शाम वह दुकान से निकल कर प्रेम टाकीज के पास कुर्सी पर बैठा था और अचानक अचेत हो गया।

उसे पुलिस ने उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। 

संबंधित समाचार