काशीपुर: अपना घर सोसाइटी में हुई लूट को संदिग्ध मान रही पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। घर में हुई लाखों की लूट के मामले को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आई हैं। वहीं बताया जा रहा कि पुलिस जांच में पीड़ित पक्ष भी बार-बार अपने बयान बदल रहा।

बता दें कि कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर सोसाइटी निवासी सूबेदार मेजर मातबर सिंह गोसाई के अनुसार उनके घर में सोमवार की देर रात को तीन बदमाश घुस आये थे और उनके बेटे संदीप व बहू पद्मनी को बंधक बनाकर तमंचे व धारदार हथियार के बल पर लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूट ली।

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो उसको कुछ गतिविधियां संदिग्ध मिली। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष से पूछताछ की गई तो उनके बयान में कुछ भिन्नता पाई गई, जिस आधार पर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मामले में एएसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। 

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: बदमाशों ने दरोगा पर बाइक चढ़ाकर किया घायल
 

संबंधित समाचार