हरदोई: गैस गोदाम का पिकअप पलटा, ड्राइवर की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अचानक ब्रेक लगाने से सीतापुर रोड इटौली के पास हुआ हादसा

हरदोई। सवारिया ले कर जा रहा गैस गोदाम का पिकअप सीतापुर रोड पर अचानक ब्रेक लगाने से पलट गया। बुधवार की रात हुए इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि हेल्पर और कई सवारियां ज़ख्मी हो गई। बताया गया है कि बुधवार की रात को एक गैस एजेंसी का पिकअप सीतापुर रोड पर जा रहा था। जिस पर सवारियां भी बैठी हुई थी।

इसी बीच कोतवाली देहात इलाके में इटौली गांव से पहले मोड़ पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पिकअप बेकाबू हो कर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में उसका 30 वर्षीय ड्राइवर महेश उर्फ पप्पू की उसके नीचे दब कर मौत हो गई।

जबकि 45 वर्षीय हेल्पर निवासी टड़ियावां के अलावा कई सवारियां ज़ख्मी हो गई। हादसा का पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए ज़ख्मी हुए लोगों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-ईडी ने कुर्क की पूर्व आईएएस राम विलास यादव की 20.36 करोड़ की संपत्ति, जानें वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता