अयोध्या में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। पटरंगा थाना अंतर्गत जंगी पुरवा मजरे जखौली गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
   
गुरुवार की दोपहर यहां तेज बारिश के दौरान थाना क्षेत्र के जंगीपुरवा मजरे जखौली गांव की सुगिया वर्मा पत्नी राम फेर वर्मा उम्र 62 वर्ष अपने खेत में धान कि रोपाई कर रही थी। तभी अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 

पटरंगा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मौके पर राजस्व विभाग के कर्मियों के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें -मुख्तार के गुर्गे गोरा राय पर बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में कई लाख की संपत्ति कुर्क  

संबंधित समाचार