बरेली: तेज बारिश में गिरा पाकड़ का पेड़, मची अफरा-तफरी
बरेली, अमृत विचार। शहर में हो रही तेज बारिश के दौरान नगर निगम के पीछे मार्केट में बरसों पुराना पाकड़ का पेड़ गिर गया। गनीमत रही उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, केवल एक गाड़ी खड़ी हुई थी। अगर बाजार में भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें नगर निगम के पीछे मकरंदपुर सरकार नाम से मार्केट है इस मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक का सामान आदि बेचा जाता है। आज बारिश के दौरान यहां लगा वर्षों पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची टीम ने पेड़ को हटाना शुरू कर दिया है।
ये भी पढे़ं- बरेली: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छात्रा लापता, तलाश में जुटी पुलिस
