MS Dhoni Birthday: 'माही भाई, आप तो हो नहीं पास', ऋषभ पंत ने काटा धोनी का बर्थडे केक! जडेजा बोले-जल्द ही मिलते हैं येलो कलर में

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन को स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ ने बड़े ही अनोखे अंदाज़ में मनाया।  पंत इन दिनों अपनी रिकवरी के चलते नेशनल क्रिकेट अकेडमी में मौजूद हैं। पंत ने अपने गुरू धोनी के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए खुद केक काटा है। पंत ने सोशल मीडिया पर केक काटते हुए तस्वीर शेयर की हैं।

पंत ने केक काटने के बाद कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो माही भाई...आप तो हो नहीं पास आपके लिए केक कट लेता हूं मैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं। फैंस को पंत का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर फैंस के खूब सारे रिएक्शन भी आ रहे हैं।  इससे पहले पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी धोनी को विश किया। उन्होंने लिखा, ‘आप पूरे देश में बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा हैं। भारतीय क्रिकेट के लिए आपने जितना किया उस सभी के लिए, धन्यवाद.. हैप्पी बर्थडे माही भाई।

https://www.instagram.com/p/CuYu_dJtzYw/


'जल्द ही येलो कलर में मुलाकात होगी'
भारतीय ऑलराउंड रवींद्र जडेजा ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके बर्थडे पर ट्वीट करते हुए बधाई दी। जडेजा ने धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा कि  "2009 से आज तक और हमेशा के लिए मेरे 'गो टू मैन'.. माही भाई आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल्द मिलते हैं फिर से येलो कलर में।

ये भी पढ़ें : MS Dhoni Birthday : तेरे जैसा यार कहां...सुरेश रैना ने धोनी को अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश

संबंधित समाचार