रुद्रपुर: 34 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी तो करना पड़ा पुलिस को खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। 4 जुलाई को दरोगा की बहादुरी के कारण दबोचे गए पर्स लूट के दो आरोपियों में से एक आरोपी के फरार होने के 36 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्तारी करने में असफल रही है। जिसके बाद आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आए दूसरे आरोपी के साथ ही घटना का खुलासा करना पड़ा। जिसको लेकर एसएसपी ने भी अफसोस जताया है।

शुक्रवार को पर्स लूटकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ सदर अनुषा बडोला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेट्रोपोलिस गेट के सामने नैनीताल हाईवे पर महिलाओं से बाइक सवार युवकों द्वारा पर्स लूट की वारदात हो रही थी। जिसको लेकर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार लगातार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान 4 जुलाई को खबर मिली कि फिर एक महिला चेतना से पर्स की लूटा गया है। चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक चला रहे अंशु रस्तोगी निवासी थाना ट्रांजिट कैंप ने दारोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक फिसलने से खुद भी उसका साथी संजय कुमार उर्फ संजू भी घायल हो गया।

एसएसपी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पुलिस निगरानी में उपचार शुरू किया गया है। वहीं दारोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण आरोपी संजू हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के भरकस प्रयास किए गए।

मगर आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि प्रकरण को लेकर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके साथ अंशु को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।  

यह भी पढ़ें: गदरपुर: दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश
 

संबंधित समाचार