बागेश्वर: जिला क्रीड़ा अधिकारी कमरे में मृत मिले 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा अपने कमरे में मृत मिले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लगभग नौ बजे वह खाना लेकर कमरे में गए और दरवाजा बंद कर लिया।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक उनका दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा मृत मिले।

उन्होंने रात में आधा ही खाना खाया हुआ था। पुलिस जांच में जुट गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी उनके सरकारी आवास पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार