बरेली: राहुल की सजा पर रोक से इंकार पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से गुजरात के उच्च न्यायालय ने इंकार कर दिया। जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने रोष जताया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय नहीं हुआ है। पूरा देश और विपक्षी दल राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र पर हमला बंद करो राहुल गांधी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं आदि के नारे लगाए। जौहरपुर में हुए कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं उपाध्यक्ष महेश पंडित , योगेश जौहरी ,पार्षद जहीरूद्दीन मुन्ना, पार्षद महेश्वर खान ,डॉ. शरबत हुसैन हाशमी,आबिद अली खान, रजी अंसारी, नन्हे अंसारी मौजूद रहे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने भी इस फैसले पर रोष जताया है।
ये भी पढ़ें - बरेली में खुलेगा राइस एक्सपोर्ट काउंसिल कार्यालय
