बरेली: कमाया धन नष्ट हो सकता है , भक्ति नहीं
बरेली, अमृत विचार: श्रीरामायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीराम, ध्रुव और कृष्णावतार का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभाेर हो उठे। शुक्रवार को कथा व्यास डाॅ. संजय कृष्ण सलिल ने बताया कि श्रीराम और कृष्ण स्वयं में पूर्ण अवतार हैं। ध्रुव प्रसंग में बताया कि माता के कहने पर ध्रुव ने सभी सुख त्याग दिया।
माता ने कहा कि बेटा भजन ही सबसे बड़ी शक्ति है , धन तो नष्ट हो सकता है परंतु भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। कथा में श्रीकृष्ण जन्म की मनमोहक झांकियों का दर्शन कराया गया । कथा में वंदना, विवेक सिंह, भूषण, डाॅ. श्याम अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, भविष्य अरोड़ा, नवीन अरोड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: राहुल की सजा पर रोक से इंकार पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
