बरेली: कांफ्रेंस हॉल में शुरू हुई नई एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : आईएमए भवन के कांफ्रेंस हाल में नई एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम का उद्घाटन आईजी डॉ. राकेश सिंह और विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि ये नई तकनीक से सुसज्जित हाल समाज के बहुत काम आने वाला है।

हाल में क्लिनिकल मीटिंग, कल्चरल प्रोग्राम के साथ बैठकें आयोजित की जा सकेंगी। समाज के लोग, विभिन्न संगठन और संस्थाएं इसे रियायती दरों पर इस्तेमाल कर सकेंगे। अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. सचिन अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. राजीव गोयल, डाॅ. रवि खन्ना, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. ऋतु राजीव, पूजा गोयल, मनीष गोयल, डॉ. वीरेंद्र प्रताप, डॉ. रवि वार्ष्णेय, डॉ. धर्मेन्द्र नाथ, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. सौरभ गोयल मौजूद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: कमाया धन नष्ट हो सकता है , भक्ति नहीं

संबंधित समाचार