हरिद्वार: गंगनहर में कूदे दो कावड़िए, पुलिस और जल टीम ने चलाया सर्च अभियान
हरिद्वार, अमृत विचार। आज (शनिवार) सुबह दो कावड़िए गंगनहर में कूद गए। पुलिस का कहना है कि सुबह छह बजे करीब धनौरी में एक कावड़िया गंगनहर में कूद गया। उसको बचाने के उद्देश्य से उसके पीछे एक और कावड़िया कूद गया। नहर में पानी तेज बहाव दोनों को बहा ले गया।
सूचना मिलने पर वहां पुलिस की टीम पहुंची। जल टीम और पुलिस टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि नगर में सर्च अभियान चलाकर कांवडियों की तलाश की जा रही है।
