गदरपुर: 5.50 क्विंटल गोमांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
गदरपुर, अमृत विचार। पुलिस ने 5.50 कुन्तल गोमांस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रयोग में लाये गये वाहन एवं गोकसी के औजार भी बरामद किये हैं।
क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गोकशी आदि अपराधों की रोकथाम व अनावरण को चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते गदरपुर पुलिस की टीम मुखबिर की सूचना पर एक मामले में चौकी सकैनिया के गेट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गदरपुर की तरफ से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन को चेक किया तो उसमें रखे प्लास्टिक के 4 कट्टों के अन्दर से लगभग 2.5 कुन्टल गोमांस बरामद हुआ।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम जाबिर हुसैन पुत्र स्व. साबिर हुसैन निवासी मजराशीला थाना गदरपुर, ऊधमसिंह नगर बताया। गोमांस के बारे मे सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि गाड़ी हनीफ पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी वार्ड न. 7 मजार के पास थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर की है। बताया वह गोमांस को हनीफ और उसके भाई शरीफ के कहने पर मिलकखानम पहुंचाने जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी चालक जाबिर हुसैन को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके व हनीफ पुत्र अब्दुल लतीफ तथा शरीफ पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी निवासी वार्ड नंबर 7 मजार के पास थाना गदरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। द्वितीय मामले में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रिजवान कुरैशी उर्फ गुड्डू पुत्र साबिर कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 07, थाना गदरपुर, शरीफ पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी उपरोक्त की दुकान से लगभग 3 क्विंटल गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पास से 2 कुल्हाडी, 1 पाटल, 4 छुरी, एक गुप्ती, 1 मांस काटने का गुटका मय 1 इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद किया है। सख्ती से पूछताछ में अभियुक्त रिजवान कुरैशी ने वांछित अभियुक्त शरीफ पुत्र अब्दुल लतीफ के उसकी दुकान के अन्दर शटर लगाकर छुपे होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस टीम ने रिजवान कुरैशी उर्फ गुड्डू पुत्र साबिर कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 07, थाना गदरपुर, शरीफ पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी उपरोक्त, तथा हनीफ पुत्र अब्दुल लतीफ के विरुद्ध थाना गदरपुर में उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने के उपरान्त कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
शरीफ व हनीफ को पूर्व में भी गोमांस व गोकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जो कि वर्तमान में जमानत पर थे। टीम में थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, उपनिरीक्षक पूरण सिंह तोमर, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रसवाल, एसआई राजेन्द्र, कांस्टेबल बलवंत, विमल टम्टा, संजीव कुमार, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
