रुद्रपुरः कैंची मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपियों पर लगाया हमला करने का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। मुख्य बाजार में हुए नाबालिग युवकों पर कैंची से हमले के मामले में पीड़ितों की ओर से करायी गयी रिपोर्ट के बाद दूसरे पक्ष ने भी अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना था कि अज्ञात लोगों ने उसके बेटे के साथ अभद्रता करते हुए दुकान में घुसकर हमला कर किया। जिससे उसके बेटे को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: पुलिस कस्टडी से भागे संजू पर 25 हजार का इनाम घोषित
बताते चलें कि 5 जुलाई को गांधी कॉलोनी निवासी युवक अमित देवल का किसी बात को लेकर स्कूटी सवार से विवाद हो गया था। आरोप था कि युवक रोहित ग्रोवर और उसके पिता पंकज ग्रोवर ने रेडीमेड की दुकान पर रखी कैंची से उस पर व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया था। जिससे तीन युवक चोटिल हो गए थे। बाजार चौकी ने युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
वहीं, दूसरी ओर दुकानदार पंकज ग्रोवर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 जून को उसका बेटा रोनिक ग्रोवर भगत सिंह चौक से अपनी दुकान पर आ रहा था कि अज्ञात लोगों ने दुकान में घुसकर उसके बेटे पर हमला कर दिया। जब बेटे को बचाने का प्रयास किया तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: इंटरप्राइजेज को लगाया 61 लाख रुपये का चूना
